अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे की महिला गिरफ्तार, बैग में छिपा रखी थी 43 करोड़ की ड्रग्स

Facebook
X
WhatsApp

गांधीनगर. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जिम्बाव्वे से आए एक महिला यात्री को गिरफ्तार कर हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश किया। आरोपी से 42 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की गई। पिछले दो माह में डीआरआई ने 150 करोड़ रुपए की 20 किलोोग्राम से भी ज्यादा हेरोइन जब्त की है।
राजस्व आसूचना निदेशक (डीआरआई) के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि जिम्बावे से एक महिला यात्री अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आ रही है उसके पास नारकोटिक्स ड्रग्स है। इसके मद्देनजर ही डीआरआई अधिकारियों ने मंगलवार को इस एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को पकड़ा , जो अबूधाबी से अहमदाबाद पहुंची थी। बाद में उसके बैग की तलाशी ली गई, लेकिन पहले तो कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में अधिकारियों ने बैग में खुफिया खाने की तलाशी ली, जिसमें चार प्लास्टिक के बैग में ब्राउन पाउडर मिला। फोरेसिंक जांच में इस ब्राउन पाउडर की पहचान हेरोइन के तौर पर हुई जो नारकोटिक ड्रग्स है। इन प्लास्टिक बैगों में 5.968 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसका बाजार मूल्य 42 करोड़ रुपए बताया गया है।
गांधीनगर. केन्द्रीय उड्डयन मंत्रालय की ओर से 16 अप्रेल से मुंबई-केशोद के बीच हवाई सेवा प्रारंभ होगी। इसके जरिए गुजरात स्थित प्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन को भारतभर से आने वाले श्रद्धालू आसानी से दर्शन कर सकेंगे। सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को तीन दिनों तक यह हवाई सेवा होगी। केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं गुजरात के उड्डयन मंत्री मंत्री पूर्णेश मोदी की उपस्थिति में इस हवाई सेवा का प्रारंभ होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें