Punjab CM Bhagwant Mann देने वाले हैं खुशखबरी! 300 यूनिट तक हो सकता है बिजली बिल माफ

Facebook
X
WhatsApp

भगवंत मान की सरकार आने वाले कुछ दिनों में पंजाब के लोगों को खुशखबरी दे सकती है. आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनने से पहले वादा किया था कि उनकी सरकार 300 यूनिट तक बिजली माफ करेगी. अब इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता को जल्द ही कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही राज्य के लोगों को एक ‘खुशखबरी’ देगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह संकेत घरों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की ओर इशारा करते हैं. उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक भी की है. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि क्या प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी क्योंकि पंजाब में बिजली का बिल दो महीने में एक बार आता है।
भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के साथ शानदार बैठक हुई. बहुत जल्द पंजाब के लोगों को हम एक खुशखबरी देंगे.’’ इस बीच पार्टी प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने मीडिया को बताया कि लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का पंजाब सरकार का खाका लगभग तैयार है और जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें