पंजाब सीएम भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत, नशे की हालत में गुरुद्वारे जाने का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आज शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत भगवंत मान के कथित तौर पर नशे की हालत में गुरुद्वारे में जाने को लेकर कराई गई है। बग्गा ने पंजाब के डीजीपी से शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब में गुरुद्वारों का प्रबंधन देखने वाली प्रमुख संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत सिंह मान ने बैसाखी के मौके पर तख्त दमदमा साहिब में नशे की हालत में गए थे। 14 अप्रैल को देश भर में सिखों का प्रमुख बैसाखी पर्व मनाया गया था।

एसजीपीसी ने पंजाब सीएम से इस पूरे वाकये को लेकर पंजाब सीएम मान से माफी की भी मांग की थी।
अब इसी मसले को लेकर बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब सीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें