मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढ़ेंगी मुस्लिम महिलाएं- सपा नेता रुबीना खान के विवादित बोल पर केस दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने का मुद्दा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में राज ठाकरे की मनसे और कुछ हिन्दू संगठनों द्वारा मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी की वि​वादित छवि वाली महिला नेता रुबीना खानम हिन्दुओं को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर मुस्लिम मजहब को निशाना कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश की तो मंदिरों के सामने बैठ कर सैकड़ों मुस्लिम महिलाएँ कुरान पढ़ेंगी।

आपको बता दे की अलीगढ़ में हिंदूवादी संगठनों ने 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया था, जिसके बाद सपा महानगर अध्यक्ष रुबिना खानम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
खानम ने कहा कि भाजयुमो और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से लाउडस्पीकर विवाद को खड़ा किया जा रहा है और रमजान महीने में अराजकता पैदा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों पर रोक लगाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी दूसरे धर्म और लोगों की आस्था पर चोट पहुँचाई तो सैकड़ों मुस्लिम महिलाएँ मंदिरों के सामने लाउडस्पीकर पर कुरान पढ़ेंगी।
बता दें कि इससे पहले वह कर्नाटक हिजाब मामले में विवादित बयान देने के बाद चर्चा में आई थीं। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि जो कोई भी हिजाब पर हाथ डालेगा, उसके हाथ काट दिए जाएँगे।

रुबिना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो कहती है, “मैं रुबिना खानुम, अलीगढ़ की वरिष्ठ सपा नेता हूँ। कर्नाटक हिजाब प्रकरण का जो मुद्दा है ये हमारे देश की बहन-बेटियों पर हमला है। हमारे हिजाब पर, आंचल पर हाथ डालने वालों के हम हाथ काट देंगे। भारत विभिन्नताओं का देश है। यहाँ पर माथे का तिलक हो, पगड़ी हो, हिजाब हो… ये सब भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं। इस पर राजनीति करना मतलबीपन की पराकाष्ठा है। अब ये कलयुगी रावण हमारे आंचल का, हिजाब का चीरहरण करेंगे। मैं इनसे कहना चाहती हूँ महिलाओं को कमजोर समझने की भूल न करें। अरे सरकार जिस पार्टी की भी हो। अगर महिलाओं के आँचल या हिजाब पर हाथ डालने का प्रयास करोगे तो हम झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर तुम्हारे हाथ काट डालेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें