VIDEO : दफ्तर में काम के वक्त सोते नजर आए सरकारी कर्मचारी, यूपी के औरैया का मामला

Facebook
X
WhatsApp

सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के काम न करने की बात तो आम है, लेकिन यूपी के औरेया का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको हैरत में डाल देगा। दरअसल, ये वीडियो औरेया के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का है। कार्यालय में कुछ कर्मचारी काम के वक्त सोते नजर आए। इस दौरान वहां पहुंचे किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
इसके बावजूद औरैया के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की ये हरकत सामने आई है। कुछ कर्मचारी काम के वक्त आराम से सोते नजर आए। कर्मचारियों के नींद में होने का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी दफ्तरों में काम को लेकर बेहद सख्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों के लिए नया आदेश दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय में इसको लेकर हाल ही में शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम-9 के साथ बैठक में सरकारी दफ्तरों में लंच करने का समय आधे घंटे तय करने का आदेश दिया गया था। सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश हैं कि ऑफिस में समय पर आएं और लोगों की शिकायतें सुनें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें