दिल्ली: मयूर विहार में घर के सामने ही भाजपा नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार रात करीब 8:15 बजे जीतू चौधरी की मयूर विहार फेज-3 में उनके घर के बाहर ही गोली मार दी गई। जीतू पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन जीतू को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। जीतू चौधरी बीजेपी के मयूर विहार जिला मंत्री थे।
बताया गया है कि जीतू पर हमला करने वाले दो लोग थे, जो मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने घर के बाहर जीतू पर छह राउंड से ज्यादा फायरिंग की। डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप ने बताया है कि जिस जगह जीतू चौधरी को गोली मारी गई, कुछ खाली कारतूस और दूसरे अहम साक्ष्य बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है, वहीं किसी चश्मदीद की भी तलाश कर रही है, जो घटना के वक्त आसपास मौजूद हो।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें