‘बीजेपी के संपर्क में हूं, तो मुझे निकाल क्यों नहीं देते’, अखिलेश के बयान पर भड़के शिवपाल का पलटवार

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। अखिलेश यादव के शिवपाल यादव को इशारों ही इशारों में बीजेपी का करीबी बताते हुए उन्हें चले जाने की सलाह देने के एक दिन बाद शिवपाल का पलटवार सामने आया है। शिवपाल ने अखिलेश के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि मैं बीजेपी के साथ हूं तो उन्हें तुरंत विधानमंडल से निकाल देना चाहिए। साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि वे जल्द ही आजम खान से मुलाकात करेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें