Maulana Tauqeer Raza ने पीएम मोदी की तुलना धृतराष्ट्र से की, बोले- मुसलमान सड़कों पर उतरे तो…

Facebook
X
WhatsApp

इस्लामिक स्कॉलर और आला हजरत दरगाह से जुड़े मौलाना तौकीर रजा खान ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना धृतराष्ट्र से करने और देश में एक और महाभारत की चेतावनी देकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। इतना ही नहीं, मौलाना ने कहा कि अगर मुसलमान घर से निकलकर सड़कों पर आ गए तो उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। वहीं, अब मौलान के बयान पर बीजेपी का पलटवार आया है। यूपी प्रदेश प्रवक्‍ता मनीष शुक्‍ला ने कहा, ‘देश धमकी और जिहाद से नहीं, बल्कि कानून और संविधान से चलेगा।

तौकीर रजा खान गुरुवार को दिए अपने एक बयाने के बाद मीडिया की सुर्खियों के साथ-साथ बीजेपी के निशाने पर भी आ गए है। दरअसल, तौसरी रजा ने जहांगीरपुरी में हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कहा कि मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर पीएम मोदी अंधे और बहरे बने रहते हैं तो भारत में दोबारा महाभारत होने से कोई नहीं रोक सकता। तौकीर रजा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- अगर मुसलमान घर से निकलकर सड़कों पर आ गए तो उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा।

तो वहीं, अब मौलाना तौकीर रजा खान के इस बयान पर यूपी प्रदेश प्रवक्‍ता मनीष शुक्‍ला का बयान सामने आया है। मनीष शुक्ला ने कहा, ‘देश धमकी और जिहाद के नारों से नहीं चलेगा, बल्कि कानून और संविधान से चलेगा। जहांगीरपुरी में जिन लोगों के अतिक्रमण हटाए गए हैं अगर उन नामों की सूची देख लेते तो ऐसी विषैली बातें नहीं बोलते। लेकिन आपका भी मकसद न्‍याय नहीं है राजनीति करना है। धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करना है। लेकिन प्रदेश और देश इससे आगे बढ़ चुका है।’ उन्‍होंने आगे कहा कि, ‘तौकीर रजा के इस बयान का भी कानूनी परीक्षण होगा, और यदि इसमें कोई गैरकानूनी चीज निकलेगी तो इस बयान के आधार पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब तौकीर रजा खान ने कोई विवादित बयान दिया है। वो इससे पहले भी पीएम मोदी और हिंदू समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुके है। आपत्तिजनक बयान बाजी करने के आरोप में उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कट्टरवादी इस्लामी धर्मगुरू तौकीर रजा खान ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को आंतकवादी तक कह डाला था। जिसके बाद यूपी पुलिस ने तौकीर रजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 305 और 153-K के अंतर्गत मामला दर्ज किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें