Delhi: रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, पुलिस कर्मी से चली थी गोली; 2 वकील घायल

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली के रोहणी कोर्ट में फायरिंग की घटना के अफरा तफरी मच गई. यह घटना सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुई. इस दौरान रोहिणी कोर्ट के गेट नंब- 8 पर सुरक्षा में तैनात नागालैंड आर्म्ड फोर्स का जवान ने गोली चला दी. गोली के छरे लगने से 2 वकील को मामूली रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद चश्मदीद के मुताबिक, 2 वकील और एक स्थानीय शख्स के बीच गेट नंबर-8 के एंट्री प्वाइंट पर बहस हो रही थी. इस बीच बचाव के लिए नागालैंड फोर्स का जवान आया. इस बीच-बचाव में एक शख्स ने उसका कॉलर पकड़ लिया।
इस दौरान जवान ने अपने सर्विस हथियार से जमीन पर गोली चला दी. गोली के छर्रे 2 वकीलों के लगे, जिससे वह मामूली रूम से घायल हो गए. उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, FSL की टीम को भी बुलाया गया है. गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
बता दें कि पिछले साल भी रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई थी. सितंबर 2021 में बदमाश वकील के भेष बदलकर कोर्ट परिसर में घुसे थे. इसके बाद उन्होंने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बदमाशों ने कोर्ट रूम नंबर 207 के अंदर जब फायरिंग की तब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर दो बदमाशों को मार गिराया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें