पंजाब: कर्जदार किसानों को वारंट जारी करने पर बवाल, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब में सरकार बदलते ही किसानों की धरपकड़ शुरू हो गई है। खेती विकास बैंकों का कर्जा न लौटाने वालों पर CM भगवंत मान की सरकार यह एक्शन कर रही है। इसके लिए राज्य में 2 हजार किसानों के गिरफ्तारी वारंट तैयार हो गए हैं। इनमें कुछ नए हैं जबकि कुछ पुराने वारंट भी रिन्यू किए गए हैं। सरकार को 71 हजार किसानों से 3200 करोड़ की वसूली करनी है। इसका पता चलते ही किसान संगठन भड़क उठे हैं। उन्होंने सरकार को विरोध की चेतावनी दे डाली है। हालांकि इस मुद्दे पर सरकारी अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।

60 हजार किसान हुए डिफॉल्टर
पंजाब में 60 हजार किसान डिफॉल्टर हुए हैं। जिन पर 2300 करोड़ का कर्जा बकाया है। इनमें से ही फिलहाल सख्ती कर 1150 करोड़ वसूल करने की तैयारी है। पिछले सीजन में बैंक सिर्फ 200 करोड़ ही वसूल कर सके थे।

चुप नहीं बैठेंगे : मोर्चा
संयुक्त समाज मोर्चा नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि AAP सरकार ने सहकारी बैंकों के कर्जे की वसूली के लिए सहकारी संस्थानों को धारा 67A के तहत कर्मचारियों को यह छूट दी है। इस धारा को बरनाला सरकार के वक्त सस्पेंड कराया गया था। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वह चुप नहीं बैठेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें