पटना में 1 सेकेंड में चेंबर में समाई महिला:मोबाइल पर बात कर रही महिला मेनहोल में गिरी; लोगों ने 18 सेकेंड में बचाई जान

Facebook
X
WhatsApp

पटना में एक महिला सड़क पर बने मेनहोल में गिर गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला एक ऑटो के पीछे-पीछे फोन पर बात करते हुए जा रही थी। अचानक से सड़क के बीचों-बीच मेनहोल का ढक्कन खुला था। जैसे ही ऑटो हटा महिला सीधे उस मेनहोल में जा गिरी। महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां जुट गए। महिला को 18 सेकेंड के अंदर ही बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राजधानी पटना से आए इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें