टूंडला.. ईएमयू पैसैंजर में लगी आग:चालक-गार्ड ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया

Facebook
X
WhatsApp

कानपुर से टूंडला आ रही है ईएमयू पैसेंजर के इंजन से टूंडला रेलवे स्टेशन के हिरनगांव के पास इंजन में आग लग गई। जिसकी वजह से ट्रेन करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। उसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

पूरा मामला रात्रि करीब 10:15 बजे का है। ईएमयू पैसेंजर कानपुर से टूंडला आ रही थी, तभी हिरनगांव रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही ट्रेन ड्राइवर सरदार सिंह ने ट्रेन को रोक दिया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। अचानक ट्रेन को रोके जाने से यात्री परेशान हो गए और ट्रेन से नीचे उतर आए। कुछ देर बाद टूंडला नियंत्रण कक्ष से कर्मचारी और रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान चालक और गार्ड ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझा दी थी। आग लगने के बाद इंजन काम ना करने के कारण रेल अधिकारियों के निर्देशन पर दूसरा इंजन मंगाया गया और करीब आधे घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर उस ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में गार्ड रमेश चंद्र थे। गार्ड ने बताया कि अचानक इंजन से आग निकलती हुई यात्रियों ने देखी और इसकी जानकारी उन्होंने दी थी, इसी के आधार पर उन्होंने ड्राइवर को इसकी सूचना दी थी। इंजन ने काम करना बंद कर दिया था। तभी दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें