कल दिनांक 29अप्रैल को जिला गाजियाबाद में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेन्सी (सीआईए) के गाजियाबाद शाखा कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन अजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत के अनेक राज्यों से पदाधिकारी आए। जिनमें क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेन्सी के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट विकास शर्मा, निदेशक भारत महेन्द्र कुमार व संयुक्त निदेशक भारत आशीष कुमार, राष्ट्रीय अनुसंधान अधिकारी राधेश्याम व राज्य समन्वयक हिमाचल प्रदेश नीतिन शर्मा, राज्य सचिव उत्तर प्रदेश (महिला प्रकोष्ठ) शशी कला एवं मंडल निदेशक जयपुर बलराम चौधरी उपस्थित रहे।
जिला गाजियाबाद से जिला प्रभारी दिवाकर गुप्ता अपनी टीम के सदस्यों व अन्य साथियों के साथ उपस्थित रहे जिनमे पराग गुप्ता, हरीश कुमार, ओंकार, ब्रजनंदन साहनी, रविन्द्र डबास, किरण पाल पांचाल व महेश उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, मुखर्जी, अंशु चौधरी (रीतिका) आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा श्रीराम फाउन्डेशन के चेयरमैन अवनीश कुमार मित्तल व सौरभ गोस्वामी ने भी इस मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम का मान बढ़ाया।









