Eid-Ul-Fitr 2022: भारत में 3 मई को मनाई जाएगी ईद, मरकाजी चांद कमेटी ने किया ऐलान

Facebook
X
WhatsApp

अब 3 मई को देशभर में ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।आज शव्वाल का चांद नहीं दिखा है। जिस वजह से लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर काजी ने कहा।लिहाजा कल 30वां रोजा है। उन्होंने कहा कि अब देशभर में ईद 3 मई को मनाई जाएगी।
आपको बता दें कि इस्लाम धर्म में ईद की अलग ही अहमयित होती है।ये दिन पूरे महीने रमजान के बाद आता है। इस त्योहार को महीने भर अल्लाह की इबादत के बाद मुसलमान बड़े हर्षोउल्लास से मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है।
बताते चले कि बीते दो सालों से कोरोना की वजह से ईद का त्योहार फीका पड़ा हुआ था। बाजारों की रौनक गायब थी। हालांकि इस बार कोरोना के मामले कम हैं। इसलिए बाजारों में ईद के त्योहार से पहले काफी रौनक देखी जा रही है।
भारत में मंगलवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसका एक कारण ये भी है कि अमूमन सउदी अरब के एक दिन बार देश में ईद मनाई जाती रही है। खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब सहित अन्य देशों में ईद सोमवार को मनाई जाएगी। आमतौर पर वहां चाँद एक दिन पहले ही दिख जाता है। जिस वजह से भारत में ईद-उल-फितर ,मंगलवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें