Corona Returns: नोएडा, लखनऊ समेत इन चार शहरों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण की दर में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं प्रदेश में सरकार ने सात जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आदेश जारी किया है कि गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य होगा।
राजधानी लखनऊ में आरटीपीसीआर टेस्ट में कारोना संक्रमितों की दर में इजाफा होने के बाद कांट्रैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने कोविड प्रभावित इलाकों से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने का फैसला लिया है। कोरोना के मामले हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य इलाकों में देखने को मिल रहे हैं। इन इलाकों से लखनऊ आने वाले लोगों की टेस्टिंग कराई जाएगी।
यूपी में कोरोना के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में 115 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि, इससे पहले 135 नए मामले सामने आए थे। इस प्रकार कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी आई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
प्रशासन की ओर से बैंक, इंश्योरेंस, फाइनांसियल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और विदेशों से आने वाले यात्रियों की विशेष रूप से टेस्टिंग कराई जाएगी। शिक्षण संस्थान, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मेडिकल यूनिवर्सिटी और फैकल्टीज में फोकस सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया गया है।
नोएडा जिला प्रशासन ने लक्षण वाले बच्चों को स्कूल नहीं भेजने को कहा है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अब तक इंफेक्टेड हुए बच्चों के फेफड़ों में इन्फेक्शन नहीं मिला है। बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किया है कि अगर किसी स्टूडेंट में कोविड के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को 1800492211 नंबर पर सूचना दें। सभी स्कूल, कॉलेजों में हेल्प डेस्क अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी बच्चे में कोविड लक्षण लगे तो उन्हें स्कूल आने से रोकें। डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि स्कूलों में कोरोना के मामले आते ही जानकारी दें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें