यात्री ने 30 रुपये का नींबू पानी पीने से किया इनकार, ढाबा मालिक ने दर्ज करवाई FIR

Facebook
X
WhatsApp

सोलन: गर्मी के मौसम में नींबू के दाम लोगों के दांत खट्टे कर रहे हैं. लेकिन एक गिलास नींबू पानी को लेकर मामला दर्ज हो जाए, सुनने में ये मामला हैरान करने वाला है. ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन से सामने आया है जहां महंगे नींबू पानी को लेकर पहले ऑनलाइन शिकायत हुई और फिर मामला थाने पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक मामला हमीरपुर का राकेश नाम का शख्स एचआरटीसी की बस में शिमला से हमीरपुर जा रहा था. दोपहर के खाने के लिए बस सोलन के चमाकड़ी पुल पर स्थित एचआरटीसी के मान्यता प्राप्त एक ढाबे पर रुकी. जहां सभी यात्री जलपान के लिए बस से उतरे, राकेश ने भी वहां पहले नींबू पानी पीने और फिर खाना खाने के लिए बस से उतरे. लेकिन राकेश को क्या पता था कि एक नींबू पानी का गिलास उसे आने वाले दिनों में थाने के चक्कर कटवाने वाला है।

इस शिकायत के बारे में अभी तक शिकायतकर्ता को कोई समाधान नहीं मिला, लेकिन 3 मई को उसके मोबाइल नंबर पर 8894933113 से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को हिमाचल पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए राकेश को आगामी 1 मई को दाड़लाघाट पुलिस थाने में तलब कर लिया. पुलिसवाले ने बताया कि उसके खिलाफ ढाबा मालिक ने बदतमीजी करने के आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई है. ये वही ढाबेवाला था जिसकी शिकायत राकेश ने हेल्पलाइन नंबर पर की थी.1 मई को दोनों पक्षों को किया तलब: वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए दाडंलाघाट पुलिस थाने के एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि चमाकड़ी पुल के रहने वाले पंचवटी ढाबे के मालिक महेंद्र सिंह ने हमीरपुर के राकेश के खिलाफ शिकायत दी है कि उसने ढाबे पर आकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया. वहीं दूसरी तरफ हमीरपुर के एक व्यक्ति ने 1100 नंबर पर शिकायत की है कि चमाकड़ी पुल पर एक ढाबा मालिक ढाबे में मनचाहा रेट वसूल रहा है और ढाबे में बहुत गंदगी भी है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दोनों को 1 मई को थाने बुलाया गया है, दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें