राजस्थान : बढ़ते अपराधों को कम करने के लिए भिवाड़ी के उद्योगपति ने की पुलिस की मदद

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान : आज भिवाड़ी में बढ़ते अपराधों को कम करने के लिए अब भिवाड़ी के उद्योगपति भी भिवाड़ी जिला पुलिस की मदद करेंगे, भिवाड़ी के अंदर आए दिन एटीएम ठगी, मोबाइल व अन्य तरीकों से लोगों से लाखों रुपए ठगने के मामले सामने आ रहे हैं इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस विभाग में संसाधनों का अभाव है संसाधनों के अभाव से जूझ रही पुलिस ऐसे साइबर ठगी के मामलों का खुलासा करने में देरी लगाती है , भिवाड़ी पुलिस मुख्यालय पर इन संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए गुरुवार को भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने पुलिस जिला अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह को तीन कंप्यूटर सेट व तीन प्रिंटर भेंट किये है ।

आपको बता दें कि लंबे समय से उद्योगपति और भिवाड़ी के नागरिकों द्वारा ग्रेटर भिवाड़ी क्षेत्र में बढ़ रहे साईबर क्राइम, सामान्य अपराधों पर नज़र रखने और उससे निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी कार्यालय को नवीनतम उपकरणों से लैस करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसे बीएमए के द्वारा कंप्यूटर सेट व प्रिंटर देकर कुछ हद तक कम किया गया है। उपकरणों के मिलने से भिवाड़ी पुलिस को काफी मदद मिलने वाली है, भिवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस जिला अधीक्षक ने प्रत्येक थानों पर फाइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति की है जिसमें प्रत्येक थाने पर एक साइबर एक्सपर्ट पुलिसकर्मी तैनात रहेगा और इस तरह के मामलों में तुरंत अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगा, इन कर्मचारियों को अभी ट्रेनिंग देकर सभी थानों में नियुक्त किया जाएगा ।

इस दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक गोयल, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक के. के. कोठारी व बीएमए अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, बीएमए के मानद् सचिव चौ. जसबीर सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, गोबिंद चांदना, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल ठाकुर, सयुक्त सचिव जीएल स्वामी, अनुपम शुक्ला, कैलाश पारिक, महेश अदाना, ओ.पी. चुग, विक्रम सिंह राजावत सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट :  मुकेश कुमार शर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें