भाजपा के युवा कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की हत्‍या का गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान, बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

कोलकाता के चितपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा कार्यकर्ता का शव लटका मिला है. भाजपा कार्यकर्ता का नाम अर्जुन चौरसिया है. चौरसिया शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय निर्धारित दौरे पर पश्चिम बंगाल में मौजूद हैं।
उत्तर कोलकाता भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे का दावा है कि आज सुबह भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष का शव लटका मिला. वह बहुत कुशल कार्यकर्ता थे, हमने कल रात उनके नेतृत्व में 200 बाइक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी लेकिन आज सुबह वह घोष बागान रेल यार्ड की सुनसान इमारत में मृत पाए गए।
हत्या का मामला सामने आने के बाद जहां पुलिस जांच में जुट गई है तो वहीं दूसरी ओर सियासी पारा चढ़ गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाजयुमो नेता अर्जुन चौरसिया की हत्या मंत्रालय ने घटना का संज्ञान लिया है और पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है. अमित शाह ने अतुल चौरसिया के परिजनों से मुलाकात की।
मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घटनास्थल पर जुट गए. पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटा दिया. पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारी शव को पोस्टमॉर्टम के लिए निकालने की अनुमति नहीं दे रहे थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें