मथुरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई है।
ये हादसा थाना नौहझील इलाके के माइल स्टोन 68 पर हुआ. पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.जानकारी के अनुसार कार में नौ लोग सवार है. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं. ये हादसा आगरा से नोएडा जाते समय हुआ. टक्कर लगने के बाद अज्ञात वाहन मौके से गायब हो गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें