मदरसे में पढ़ाने वाले मुफ्ती ने बच्चे से किया 19 बार कुकर्म, आरोपी फरार

Facebook
X
WhatsApp

मेरठ। मदरसे में पढ़ाने वाले मुफ्ती पर आरोप है कि उसने 11 साल के बच्चे के साथ 19 बार कुकर्म किया। घटना सामने आते ही आरोपी फरार हो गया है। पीड़ित बच्चा सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र का है। बच्चा मेरठ के मवाना में मदरसे में पिछले डेढ़ साल से रह रहा था। मामले में मवाना पुलिस मदरसे में जांच करने पहुंची।
बच्चे ने सहारनपुर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्चे ने बताया कि मुफ्ती अलग कमरे में ले जाकर कुकर्म और गंदी बात करता था। अन्य बच्चों के साथ भी आरोपी ऐसी ही घिनौनी हरकत करता है। इसके बाद परिजन रविवार को मवाना थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई।
पुलिस ने कई अन्य बच्चों के भी बयान दर्ज किए हैं। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मुफ्ती ने अपनी संपत्ति पर अवैध मदरसा खोल रखा है। इसकी आड़ में पढ़ने वाले बच्चों से कई सालों से दरिंदगी कर रहा है।
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें