फतेहपुर: ईंट-भट्ठे पर मिली मजदूर दंपति की लाश, संतान की खातिर आत्महत्या की आशंका

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाने के पीछे एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर दंपती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों भट्ठे पर ही झोपड़ी बनाकर ही रहते थे। शादी के 12 साल बाद भी वह निसंतान थे। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या मानकर चल रही है। जबकि मृतक के परिजनों ने भट्ठा मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मजदूर दंपत्ति निसंतान थे। दोनो के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनो ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
मजदूर दंपत्ति की संदिग्ध मौत की सूचना पर सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रिश्तेदारों की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनो के मुंह से खून निकल रहा था। पास में दो डिब्बे भी मिले है। पुलिस ने महेश की झोपड़ी और उसके बाहर जहां वे सोते थे सभी जगहों की तलाशी कराई। इस दौरान कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं मिला, लेकिन दो प्लास्टिक की डिब्बे जरूर पड़े मिले है। इनमें कीटनाशक होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बिस्तर पर खून के धब्बे थे और दोनों के मुंह और नाक से भी खून निकल रहा था। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं थे।
महेश की झोपड़ी के पास ही पड़ोसी पुर्री व उसका परिवार भी रहता था। मृतकों की चीखने-चिल्लाने व छटपटाने तक की आहट किसी को नहीं लगी। पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी शराब पीकर अक्सर आपस में झगड़ा किया करते थे। वहीं, सियावती के भाई रामसुमेर का आरोप है कि उसकी बहन व बहनोई को भट्ठा मालिक ने मरवा दिया है। हालांकि पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें