हरिद्वार समेत इन 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, खत में जैश ए मोहम्मद का नाम

Facebook
X
WhatsApp

आतंकी कई बार अपनी हरकत से यह साबित करते हैं कि वो कायर होते हैं। कई बार आतंकी संगठन अस्थिरता फैलाने के लिए धमकियां या चिठियाँ भेजते हैं। इस बार नया मामला उत्तराखंड में सामने आया है। अज्ञात खत के माध्यम से उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशन और सीएम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें 21 मई को लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

बताया गया है कि पत्र में टार्गेट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी है। पत्र मिलने से हरिद्वार से नजीवाबाद तक खलबली मच गई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही उत्तराखंड और यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।

अप्रैल 2019 में इसी तरह का एक पत्र रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिला था, जिसमें 13 मई को रेलवे स्टेशनों पर धमाके किए जाने की धमकी दी गई थी। उसके बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें