मेरठ में शादी समारोह के दौरान रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

मेरठ में एक बार फिर रोटी या नान पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। मेरठ के अतरौली गांव में एक शादी समारोह के दौरान नान बनाने वक्‍त उस पर थूकने वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ भी की जा रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में इसके पूर्व भी कई बार शादी समारोहों में रोटी या नान पर थूक लगाने के मामले सामने आ चुके हैं। अब इस नए मामले के चलते रोटी पर थूक फिर सुर्खियों में है।

मेरठ के खरखौदा में अतराडा गांव निवासी नरेश कुमार की बेटी की शादी सोमवार को आयोजित थी। शादी में उसने नाम रोटी बनाने का काम हापुड़ निवासी फिरोज पुत्र वाजिद को दिया था। रोटी बनाते हुए थूकते हुए फिरोज का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस बीच रोटी पर थूक के मामले में भाजपाइयों ने आरोपित पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

मेरठ ही नहीं बागपत में भी इसी साल जनवरी में रोटी पर थूक लगाने का मामला सामने आया था। बागपत के खेकड़ा में एक होटल में संप्रदाय विशेष के युवक की थूक कर तंदूरी रोटी बनाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। आक्रोशित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने युवकों के साथ कोतवाली पर हंगामा कर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके पहले शामली में भी रोटी पर थूक का मामला आया था। पुलिस ने रोटी बनाने वाले संप्रदाय विशेष के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस प्रकरण के दौरान कुछ युवक होटल संचालक को बुरा भला कहने लगे थे तो उन्हें रुपये का लालच भी दिया गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें