दुधमुंही बच्ची पर उतारा पत्नी का गुस्सा, कलयुगी पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरकाशी: जिले के सुदूर मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है. यहां एक व्‍यक्ति पर गुस्‍सा इतना हावी हो गया कि उसने अपनी दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई. वहीं, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव निवासी सुनीता देवी और उनके पति बजरंगी के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान चार माह की दुधमुंही बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए अपनी गोद में उठा लिया. वहीं, गुस्से से आग बबूला हुए पति ने अपनी पत्नी से बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया. जिससे मासूम की मौत हो गई. इस मामले में सुनीता ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद मोरी थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें