अंबेडकरनगर: घर में मिला सांपों का झुंड, 90 से ज्यादा कोबरा देखकर दहशत में ग्रामीण

Facebook
X
WhatsApp

अंबेडकरनगर: यूपी के अंबेडकरनगर जिले के एक गांव में बड़ी संख्या में जहरीले सांपों का झुंड मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं. सांपों का समूह घर के अंदर रखे एक मिट्टी के बर्तन में मिला है. सांपों की संख्या तकरीबन 90 बताई जा रही है. घर के अंदर जो सांप मिले हैं वो कोबरा प्रजाति के बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदुआना में एक घर के अंदर पुराना मिट्टी का बर्तन रखा हुआ था. काफी दिनों बाद मंगलवार को जब अचानक गृह स्वामी ने उस मिट्टी के बर्तन को देखा तो उसके होश उड़ गए. बर्तन में जहरीले सांपों का झुंड था।
घर के अंदर इतने बड़े पैमाने पर सांप मिलने की खबर से पूरे गांव में दहशत फैल गई. देखते ही देखते वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. कोई इसे प्रकृति का प्रकोप बता रहा तो कोई सर्प दोष करार दे रहा है. गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि सांप मिलने से गांव में दहशत है. इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है. फिलहाल अब वन विभाग इन सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ने में जुटा है।
वहीं वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि इतनी संख्या में सांपों के मिलने की खोज की जा रही है. पूरे इलाके में जांच की जाएगी. ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें