हरदोई में सरकारी विभागों पर 35 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विद्युत विभाग के छूटे पसीने

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के हरदोई जिले में सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग का 35 करोड़ से अधिक रुपये का बिल बाकी है. इन सरकारी विभागों से विद्युत विभाग को बकाया धनराशि वसूलने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल जिला प्रशासन, पुलिस, बेसिक शिक्षा समेत 37 विभागों का विद्युत बिल कई सालों से बाकी है, जिसे विभागों ने अदा नहीं किया है. ऐसे में विद्युत विभाग के अफसर विभागीय अफसरों के पास जाकर विद्युत बिल जमा कराने के लिए उन्हें प्रेरित कर रहे हैं. वैसे तो सरकारी विभागों पर बकाया धनराशि को अदा कराने में विद्युत महकमे को ना के बराबर ही कामयाबी मिली है, लेकिन विद्युत विभाग का दावा है कि जल्द ही सभी विभागों से बकाया विद्युत बिल की धनराशि की वसूली की जाएगी।

हरदोई जिले में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग समेत जनपद के 37 सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग का 35 करोड़ 52 लाख रुपये का बिल बाकी है. दरअसल सरकारी विभागों में कराये गए विद्युत कनेक्शन के बाद बिजली का उपभोग तो किया गया, लेकिन विभाग की ओर से विद्युत विभाग को विद्युत बिल अदा नहीं किया गया. जिसके चलते विभागों पर बिलों का भुगतान लंबित होता गया और बकाया धनराशि बढ़ती चली गई. ऐसे में करोड़ों की बकाया धनराशि वसूली को लेकर विद्युत विभाग के अफसरों के पसीने छूट रहे हैं।

इस बारे में अधीक्षण अभियंता सुरेशचंद्र यादव का कहना है कि बकाया बिल के भुगतान के लिए सभी विभागीय अफसरों से विद्युत विभाग के अधिकारी मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें विद्युत बिल अदा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. स्वास्थ्य महकमे की ओर से 3 करोड़ 30 लाख 45 हजार के सापेक्ष 10 लाख की धनराशि का भुगतान कराया गया है, जबकि शेष भुगतान अभी लंबित है. अधीक्षण अभियंता के मुताबिक सभी विभागाध्यक्षो से मुलाकात कर बकाया विद्युत बिल जमा कराया जाएगा,इसको लेकर संबंधित विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही सभी का बकाया बिल जमा कराने की कार्यवाही की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें