गुजरातः डॉक्टर बनेगी बिटिया… ‘उत्कर्ष समारोह’ में भावुक हुए पीएम मोदी

Facebook
X
WhatsApp

अहमदाबाद. गुजरात के भरूच में गुरुवार को आयोजित ‘उत्कर्ष समारोह’ में लाभार्थियों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो रहे थे. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल एक लाभार्थी की बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में मदद करने का वादा किया. पीएम से बात करते हुए अयूब पटेल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के बारे में बताया. इस दौरान पीएम मोदी ने मदद की पेशकश की. उन्होंने कहा, ‘अपनी बेटियों के सपने को पूरा करने के लिए अगर आपको किसी मदद की जरूरत हो तो मुझे बताएं.’ इस कार्यक्रम में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये उत्कर्ष समारोह इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार ईमानदारी से, एक संकल्प लेकर लाभार्थी तक पहुंचती है तो कितने सार्थक परिणाम मिलते हैं. मैं भरूच जिला प्रशासन को, गुजरात सरकार को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी चार योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लिए बधाई देता हूं. पीएमओ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जिले में गुजरात सरकार की चार प्रमुख योजनाओं की 100 प्रतिशत उपलब्धि को चिह्नित करेगा, जो जरूरतमंदों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेगा।
चार योजनाओं में कुल 12,854 लाभार्थियों की पहचान की गई. इनमें गंगा स्वरूप आर्थिक सहायता योजना, इंदिरा गांधी वृद्ध सहाय योजना, निराधार वृद्ध आर्थिक सहायता योजना और राष्ट्रीय कुटुंब सहाय योजना शामिल है. इन चार योजनाओं ने जरूरतमंद लोगों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद की. जिले के नगर पालिका क्षेत्र के समस्त ग्रामों एवं वार्डों में उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले आवेदकों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गयी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें