मीरजापुर में बच्‍चों से गैस सिलेंडर उठवाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्‍यापिका हुईं निलंबित

Facebook
X
WhatsApp

वाराणसी: जिले में अनाज के बाद अब बच्चों से गैस सिलेंडर ढुलाने की घटना सामने आने के बाद से ही संबंधित वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। इस बाबत आनन फानन जिला प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद वायरल वीडियो के आधार पर प्रधानाध्यापिका निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों में भी रोष बना हुआ है। इस प्रकरण को लेकर संबंधित से स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा गया है।

आपको बता दे की बेसिक शिक्षा विभाग में विकास खंड कोन के प्राथमिक विद्यालय दामोदर पट्टी में अनाज की बोरी बच्चों से ढुलवाने का मामला शांत हुआ भी नहीं कि अब रसोई गैस सिलेंडर ढुलवाने का वीडियो वायरल होने लगा है। वायरल वीडियो विकास खंड सिटी के प्राथमिक विद्यालय मुंहकुचवा का है। वीडियो में बच्चे साइकिल से सिलेंडर को ढोते दिखाई दे रहे हैं। तीन बच्‍चे दो साइकिलों पर दो गैस सिलेंडर ढोते नजर आ रहे हैं। गैस सिलेंडर ढोने के दौरान अधिक वजन होने की वजह से एक बार सिलेंडर साइकिल से गिर भी जाता है। इस बाबत बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
अभी बीते 10 मई को कोन विकासखंड के दामोदर पट्टी प्राथमिक विद्यालय में राशन का बोरा उठाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर बीएसए गौतम प्रसाद ने अध्यापक को निलंबित कर दिया। कोन विकासखंड के दामोदर पट्टी प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को कुछ बच्चे राशन का बोरा उठाकर एक वाहन में रख रहे थे। आरोप था कि अध्यापकों के कहने पर बच्चे राशन का बोरा रख रहे थे। इस संबंध में वीडियो वायरल होने पर बीसए गौतम प्रसाद ने अध्यापक को फिलहाल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और जांच की बात कही है। शिक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि अनाज विद्यालय में पहुंचवाने की जिम्मेदारी कोटेदार की है। कोटेदार अनाज लेकर आए तो वह क्लास ले रहे थे। कोटेदार अनाज की बोरियां रसोई में रखवाने लगा, जिसके लिए मना भी किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें