बाल मजदूरी करवाने पर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

भटिंडा: बीबी वाला रोड पर स्थित एक जूस की दुकान पर दो बच्चों से बाल मजदूरी करवाने के मामले में लेबर विभाग ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस के पास लेबर विभाग के इंस्पेक्टर इंद्रजीत कौर ने शिकायत दी कि गुप्त सूचना पर विभाग की टीम ने बीबी वाला रोड पर स्थित राधा स्वामी जूस एंड शेक शाप पर छापामारी की। इस दौरान वहां सात और नौ साल के दो बच्चे मजदूरी करते मिले, जिन्हें विभाग ने छुड़वाकर दुकान संचालक रमेश कुमार के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में आरोपित दुकानदार के खिलाफ चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें