गुजरात में भयानक हादसा: नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

Facebook
X
WhatsApp

सूरत. गुजरात के मोरबी जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक नमक कारखाने की दीवार अचानक काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई। जिसमें 12 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं मलबे में करीब 30 से ज्याद मजदूर अभी और दबे होने की अशंका जताई जा रही है। इस हादसे में मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

मौके पर मौजदू एसपी और कलेक्टर सहित कई अफसर
दरअसल, यह घटना आज दोपहर 12 के आसपास की बताई जा रही है। जहां हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दिवार गिरने से कई मजदूर इसके नीचे दब गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जेसीबी की मदद से 12 शव के साथ कुछ घायलों को निकाला गया। घटना के बाद स्थानीय विधायक परसोत्तम सबरिया व कलेक्टर समेत कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दीवार किस वजह से गिरी।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि मोरबी में दीवार गिरने की घटना काफी दुख पहुंचाने वाली है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पीएम ने हादसे में घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने की भी घोषणा की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें