जौनपुर: बीमार बच्ची को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंची मां, डॉक्टर बनाते रहे रेफर का पर्चा और मासूम ने तोड़ा दम

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के जौनपुर सदर में जिला अस्पताल से विचलित करने देने वाली तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर को देखकर भी किसी का दिल नहीं पसीजा। मजबूर मां अपनी मासूम बच्ची को घायल अवस्था में इलाज के लिए आनन-फानन में ठेले पर लादकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां बाल रोग विशेषज्ञ ने उसे देखने के बाद प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि डॉक्टर ने जब तक रेफर के कागजात बनाए तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मासूम को इस तरह से मरता हुआ देखकर मां-बाप करुणा विलाप करने लगे। फिर कुछ देर बाद उन्होंने खुद को संभाला और उसी ठेले पर शव को लादकर अपने घर चले गए। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस घटना को लेकर सीएमओ ने भी संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए। कहा गया कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

मातापुर का बताया जा रहा वायरल वीडियो
वायरल वीडियो जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर का बताया जा रहा है। यहां निवासी महिला रेखा देवी की सात माह की बेटी नीतू को सांस की परेशानी थी। मंगलवार 17 मई को बच्ची की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद रेखा अपने पति सुरेश कुमार पटेल के ठेले पर बच्ची को लेकर अस्पताल गई। यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया। फिर भी बच्ची की हालत गंभीर होती गई। इसके मद्देनजर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर बच्ची के रेफर के कागज ही बना रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद बदहवास मां-बाप उसके शव को ठेले पर लादकर विलाप करते हुए लेकर रवाना हुए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें