मेरठ के गंगानगर थाने में दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, पिस्टल के बल पर की वारदात

Facebook
X
WhatsApp

गंगानगर थाने में दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी। बताया था कि पिस्टल के बल पर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया था। अब चुप रहने की धमकी दे रहा था।
ब्रह्मपुरी निवासी युवती ने बताया कि अप्रैल 2020 में फेसबुक के जरिए मेरठ के सिविल लाइंस थाने में तैनात दारोगा अविनाश राणा निवासी ओजपुरा जिला सहारनपुर से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। जुलाई 2021 में दोनों के स्वजन की रजामंदी से शादी की बात तय हो गई थी। कुछ दिन बाद अविनाश घर पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने गंगानगर स्थित अपने आवास पर ले गया। आरोप है कि पिस्टल के बल पर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जल्द शादी करने की बात कही। 10 अक्टूबर 2021 में सगाई और 20 फरवरी 2022 में शादी की तारीख तय हुई थी।

घटना से सदमे में आई दुल्हन संध्या ने सोमवार की रात घर में ही फांसी लगा ली थी। घरवालों ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष माल रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सही तथ्यों की खोजबीन की जा रही है। संध्या की मां शांति ने बताया कि हम बहुत परेशान हैं। हमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना।
आरोप है कि अविनाश के स्वजन ने विधानसभा चुनाव की बात कहते हुए शादी टालने के लिए कहा तो उसके स्वजन मान गए थे। इसके बाद 16 मार्च 2022 को शादी की नई तारीख तय हुई थी। आरोप है कि इसके बाद दारोगा के स्वजन दहेज में लाखों रुपये और एक प्लाट की मांग करने लगे। उनका कहना था कि बेटे की शादी के लिए कई लोग आ रहे हैं, जो काफी दहेज देने की बात कह रहे हैं। उनके बराबर दहेज दे सकते हो तो शादी हो जाएगी। युवती ने विरोध जताया तो उसको धमकी दी थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर गंगानगर थाने में दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें