मां के गर्भ से दो बार जन्मा बच्चा:डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद वापस पेट में डाला, 2 महीने बाद फिर हुआ पैदा

Facebook
X
WhatsApp

जन्म लेने से जीवन की शुरुआत होती है और हर किसी के साथ यह एक बार ही होता है। लेकिन अमेरिका में एक बच्चा अपनी मां के पेट से दो बार पैदा हुआ है। मेडिकल साइंस के इस चमत्कार को सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं। डॉक्टरों ने पहली बार जन्म के बाद बच्चे को वापस उसकी मां के पेट में डाल दिया था। 11 सप्ताह बाद अब मां ने दोबारा उसे जन्म दिया है।

बच्चे की रीढ़ में प्रॉब्लम थी, डॉक्टरों ने जन्म से पहले ही ऑपरेशन कर दिया
फ्लोरिडा की रहने वाली जैडेन एशले को पता चला था कि गर्भ में पल रहे बच्चे की रीढ़ की हड्डी में समस्या है। जिसे ठीक नहीं किया गया तो उसकी जान भी जा सकती है। इसके बाद जैडेन ने डॉक्टरों की एक खास टीम से संपर्क किया। इन डॉक्टर्स ने प्री-मैच्योर बेबी बॉय को मां के गर्भ से निकाल कर उसका ऑपरेशन किया और फिर उसे दोबारा मां के गर्भ में ही डाल दिया।

ऑपरेशन के 2 महीने बाद वापस जन्मा बच्चा, रीढ़ की हड्डी भी हुई ठीक
मां के गर्भ में लौटने के दो महीने के बाद बेबी बॉय का दोबारा जन्म हुआ है। अब उसकी रीढ़ की हड्डी में कोई समस्या नहीं है। हालांकि अभी डॉक्टरों ने मां और बच्चे को अपनी निगरानी में रखा है। जल्द ही दोनों अपने घर जा सकेंगे। जैडेन एशले ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर अपने इस अनुभव को शेयर किया है।

ओपन फोएटल सर्जरी में गर्भ में पल रहे बच्चे की विकृति को ठीक किया जाता है
कई बार बच्चे के जन्म के बाद पता चलता है कि वो किसी जन्मजात विकृति से जूझ रहा है। ऐसे बच्चे और माता-पिता दोनों का जीवन मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में ओपन फोएटल सर्जरी किसी वरदान की तरह है। इसमें बच्चे के जन्म से पहले ही उसकी उसकी सर्जरी की जाती है। जन्म से पहले भ्रूण अविकसित होता है। ऐसे में उसकी किसी विकृति को रोकना या कम करना संभव हो पाता है। हालांकि ये ऑपरेशन काफी मुश्किल होता है। इसके लिए स्पेशल डॉक्टरों की टीम की जरूरत होती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें