शिवलिंग पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले हैदर नकसाब नाम के शख्स को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

ज्ञानवापी मस्जिद से शिवलिंग मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। मेरठ में माहौल खराब करने की लगातार साजिश की जा रही है। कोई पानी की बोतल में शिवलिंग होने की बात कर रहा है तो कोई पैखाने में। आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पुलिस भी एक्शन में आ गई है, और इस तरह के कमेंट करने वालों पर कार्यवाही कर रही है।
मेरठ की मवाना तहसील से शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने से हिंदू संगठनों में क्रोध साफ दिखाई दे रहा है। पोस्ट को देखकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने लीची के बीज को शिवलिंग बताने वाले विशेष समुदाय के नकसाब हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, बर्फ को शिवलिंग बताने वाले नौशाद की पुलिस तलाश कर रही है।

132 22132 23

इस मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है, वहीं मेरठ पुलिस भी किसी तरह की ढिलाई न बरतते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हैं। बता दें कि टीएससी सांसद महुआ ने भी बिना नाम लिए विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर की तस्वीर शेयर कर कहा कि- खुदाई को लेकर अगला नंबर भाभा रिसर्च सेंटर को तो नहीं।
उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि ऊंचाई से ली गई तस्वीर में रिसर्च सेंटर की बिल्कुल शिवलिंग की तरह दिखाई दे रहा है। हालांकि, उनके इस बयान को लेकर कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने करारा जवाब दिया और कहा कि- मुझे नहीं लगता कि इतिहास में कभी भी शिवलिंग और हिंदू धर्म का इतना सामूहिक अपमान और लक्षित उपहास हुआ है जैसा कि पिछले कुछ दिनों में देखा गया है। दुर्भाग्य से, यह उन शिक्षित लोगों द्वारा किया जाता है जिनके पूर्वजों को शिव के घर में आश्रय दिया गया था।कर्म के सिद्धांत का परीक्षण करने का अच्छा समय है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें