MNS प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित, ट्वीट कर दी जानकारी

Facebook
X
WhatsApp

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या द्वारा फिलहाल स्थगित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक राज ठाकरे खुद इस बात की औपचारिक घोषणा आज कर सकते हैं। उनके अयोध्या दौरे को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि राज ठाकरे को उत्तर भारतीय जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज ठाकरे ने अपने भाषणों में पहले भी उत्तर भारतीय जनता का भी अपमान किया है। जिसके बाद मनसे प्रमुख के अयोध्या दौरे को लेकर काफी विवाद भी हुआ। अब यह दौरा कुछ समय के लिए रद्द किए जाने की खबर सामने आ रही है। राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाने वाले थे।
अगर राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित हुआ तो इसका असर उनकी पुणे की सभा मे देखने को मिल सकता है। सूत्रों की माने तो उनके अयोध्या दौरे की तैयारियां पूरी नहीं हो पायीं थीं। इसके अलावा रेलवे का रिज़र्वेशन भी नहीं हुआ था। उनकी अब 22 मई को पुणे में सभा होने वाली है। यह भी कहा जा रहा है कि राज उस सभा में अयोध्या दौरे को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट कर सकते हैं। उनका अयोध्या दौरा घोषणा के बाद से ही विवादों में है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह का विरोध कर रहे हैं। माफी मांगने की बात कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कंचन गिरी महाराज ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बृजभूषण सिंह में हिम्मत है तो राज ठाकरे को रोक कर दिखाएं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्‍यक्ष राज ठाकरे के अयोध्‍या जाने को लेकर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। मुंबई के लालबाग इलाके में मनसे ने एक पोस्टर लगाया है। पोस्टर में लिखा है क‍ि अगर कोई राज ठाकरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र गुस्से में उठ खड़ा होगा। दरअसल यूपी में बीजेपी सांसद और महाराष्‍ट्र में कुछ नेताओं ने राज ठाकरे के यूपी दौरे से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है। वहीं यूपी में कुछ जगहों पर राज ठाकरे के ख‍िलाफ व‍िरोध-प्रदर्शन भी हो रहा है। इसको लेकर मनसे ने गुरुवार को पलटवार क‍िया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें