धूप में जल रहे थे बच्चे के पैर, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने अपने पैरों पर खड़ा कर लिया

Facebook
X
WhatsApp

वसीम बरेलवी साहब का एक शेर है, ‘उसूलों पे जहां आंच आये टकराना जरूरी है, जो जिन्दा हों तो फिर जिन्दा नजर आना जरूरी है।’ ये जो लास्ट वाली लाइन है वो बताती है कि अगर इंसान को तो इंसान की तरह से नजर आना भी जरूरी है। आपके अंदर भावनाएं, दूसरों का दर्द समझने की क्षमताएं होनी चाहिए। कोई भी मशीन नहीं है, हम मनुष्य हैं और हमें एक-दूसरे को समझने की जरूरत है। गर्मी का आलम है। सड़क से लेकर छत सब तपता जा रहा है। एक पुलिसकर्मी का फोटो बड़ा वायरल हो रहा है। बच्चे का पैर तपती सड़क पर जल रहा था। इसी बीच पुलिसकर्मी ने बच्चे के लिए जो किया वो सच्ची में बता देता है कि हमें इंसानियत की कितनी जरूरत है।

उन्होंने इस फोटो का कैप्शन लिखा है, ‘ट्रैफिक पुलिस के इस सिपाही का नाम रंजीत सिंह है। 2 बच्चे रोड क्रॉस कर रहे थे सिग्नल बंद था, बच्चे के पांव जल रहे थे। बच्चे ने कहा- सर पांव जल रहे हैं, रोड क्रॉस करवा दो, रंजीत ने कहा- जब तक ट्रैफिक रुकता नहीं मेरे पैर पर पैर रख लो।’ इस फोटो में देखा जा सकता है कि बच्चे नंगे पैर उनके पैर पर पैर रखे हुए है।
वहीं, ट्रैफिक कांस्टेबल रंजीत सिंह ने इसे अपने फेसबुक पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा-जैसे ही उस बच्चे ने मेरे पैरों पर पांव रखा, मुझे ऐसा लगा जेसे भगवान ने मेरे ऊपर पांव रख दिए, मैंने चप्पल खरीद के दे तो दी, पर आज का ये अहसास जिंदगी भर याद रहेगा।
ट्रैफिक कांस्टेबल रंजीत ने खुद भी यह पोस्ट शेयर किया है। इसको लोगों ने बहुत पसंद किया है। हालांकि लोगों ने उनके इस काम को पसंद करते हुए इसपर अपने दिल की बातें भी रखी हैं।

कुछ यूजर्स ने इस फोटो को पसंद किया। उन्होंने पुलिसकर्मी की सराहना की। जैसे इनका कहना है, ‘सबसे पहले तो ऐसे पुलिस कर्मी को दिल से सैल्यूट है। ये जिस भी स्टेट के सिपाही हों, उस स्टेट के प्रशासन और पुलिस महकमे से विनम्र निवेदन है कि ऐसे सिपाही को सम्मानित कर उसका मान और उसकी हिम्मत की सराहना की जाए एवं उचित पद से नवाजा जाए, ऐसे पुलिसकर्मी बहुत कम मिलते हैं।
वैसे आपका क्या कहना है रंजीत के इस नेक काम को लेकर?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें