बहराइच में नेपालियों से भरी वैन पलटी, तीन की मौत; 12 लोग गंभीर रूप से घायल

Facebook
X
WhatsApp

बहराइच: शनिवार की सुबह टाटा विंगर वाहन एवं पेट्रोल टैंकर के आमने-सामने टकराने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही वाहन में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दिल्ली से नेपाल जा रही टाटा विंगर गाड़ी लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित गोलवाघाट तिराहे पर पेट्रोल टैंकर से टकरा गई। वाहन में 16 यात्री सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद कोहराम मच गया। टैंकर से यात्री वाहन के टकराने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

सीओ सिटी विनय द्विवेदी पुलिस कर्मियों की पूरी टीम के साथ बचाव में जुट गये। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कालेज भेजवाया गया। मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों में तीन की हालत अत्यंत नाजुक है। वहीं तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें