बैलगाड़ी से बाइक टकराने पर मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिरी मासूम बच्‍ची की मौत

Facebook
X
WhatsApp

मुरादाबाद: मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे (कांठ रोड) पर सेरुआ चौराहे के पास बाइक कुत्ते को बचाने के चक्कर में बैलगाड़ी से टकरा गई। इस दौरान बाइक पर बैठी मां की गोद से मासूम उछलकर जमीन पर गिरी और उसकी मौत हो गइ। जबकि बाइक चालक पिता बुरी तरह से घायल हो गया। उन्‍हें पुलिस ने टीएमयू अस्‍पताल में भर्ती कराया।

बिजनौर के थाना धामपुर के मटोरा गांव निवासी शादाब हुसैन दिल्ली में सैलून संचालित करते हैं। शुक्रवार की सुबह शादाब पत्नी जैनब, बेटी सिदरा के साथ बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। उन्हें यहां पत्नी जैनब की दवा लेनी थी। सुबह करीब आठ बजे मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर सेरुआ धर्मपुर गांव में शादाब की बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां की गोद में बैठी मासूम सिदरा उछलकर बीच सड़क पर जा गिरी। शादाब भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुला ली। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सिदरा की मौत हो गई। उसके पिता को गंभीर हालत में टीएमयू में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना मिलते ही शादाब के स्वजनों में मातम छा गया। बड़े भाई महताब हुसैन स्वजनों को साथ लेकर मुरादाबाद पहुंचे। वे बिना पोस्टमार्टम के ही बच्ची के शव को घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ।

शादाब का बेटा सुब्हान स्कूल गया था। सुब्हान सिदरा से बड़ा है। मां जैनब ने बमुश्किल उसे स्कूल भेजा था। वह भी मुरादाबाद आने की जिद कर रहा था। स्कूल से लौटते ही उसे हादसे की खबर मिली तो गमगीन हो गया।

बेटी की मौत की खबर मां से छिपाई: पुलिस और स्वजन ने जैनब को देर शाम तक बेटी सिदरा की मौत की खबर नहीं दी। पूछने पर बता दिया कि सिदरा का इलाज हो रहा है। हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम को जैनब की मौत की खबर मिली तो वह चीखने चिल्‍लाने लगीं। स्वजन ने उन्हें संभाला।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें