…जब एक साथ बैठे नजर आए CM योगी और अखिलेश यादव, सोशल मीडिया में तस्वीर की चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और विधायक आजम खान 27 महीने के बाद शुक्रवार को सीतापुर जेल से बाहर निकले तो शिवपाल यादव उनका स्वागत किया, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव नहीं पहुंचे. आजम खान सीतापुर की जेल से निकलकर जिस समय रामपुर अपने घर पहुंचे थे, उसी समय अखिलेश यादव की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक की एक तस्वीर सामने आई. यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है.

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के साथ तस्वीर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीष महाना और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. यूपी के विधानसभा में ई-विधानसभा सिस्टम लागू किया गया है. इसी कार्यक्रम के बाद विधानसभा स्पीकर के कार्यालय में ओम बिड़ला के साथ योगी, अखिलेश, बृजेश पाठक एक साथ बैठक कर चाय-नास्ता कर रहे थे, उसी दौरान यह तस्वीर ली गई थी.

ओम बिडला ने ‘ई विधान’ का शुभारंभ किया
लोकसभा स्पीकर ओम बिडला ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा को पेपरलेस करने के लिए लागू नई तकनीक ‘ई विधान’ के औपचारिक शुभारंभ किया. इस दौरान सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता शामिल थे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें