आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस्ती से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत, 25 घायल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह साढ़े 4 बजे बस्ती से दिल्ली जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पुलिया पर लटक गई। इससे बस में सवार 60 यात्रियों में से लगभग 25 यात्री घायल हो गए। दो यात्रियों की हालत गंभीर है, जबकि बस चालक की हादसे में मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। तीन यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

प्राइवेट डबल डेकर बस संख्या यूपी 51 बीटी-2670 बस्ती से सवारियां भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में 60 यात्री थे। जब बस नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 55 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी बस डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पुलिया पर चढ़ गई। सूचना पर नसीरपुर प्रभारी निरीक्षक गगन गौड फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस से यात्रियों को सावधानी पूर्वक उतारा। इसमें 25 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें सैंफई अस्पताल भेजा गया है। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में बस चालक की मौत हो गई है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें