दिल्ली के अस्पताल व स्कूलों की खूबियां देखने आएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पतालों और स्कूलों की चर्चा इन दिनों विदेशों तक हो रही है। इसी कड़ी में रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों का दौरा करेंगे। वह रविवार शाम पांच बजे मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल माह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के स्कूलों व अस्पतालों का दौरा किया था। उन्होंने दिल्ली के एजुकेशन माडल को लेकर अरविंद केजरीवाल की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली का माडल पंजाब में भी लागू किया जाएगा। इस दौरान केजरीवाल और भगवंत मान ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा भी किया था।

दरअसल, दिल्ली के एजुकेशन माडल की तारीफ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक हो रही है। केजरीवाल सरकार दिल्ली के तमाम सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रही है। केजरीवाल सरकार के बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम भी काफी चर्चा में है। इसमें बच्चों में बिजनेस के प्रति रूझान पैदा किया जा रहा है।

देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां केजरीवाल सरकार के स्कूलों को देखने के लिए आ चुकी हैं। अभी हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों को देखने आए थे। सीएम केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वयं सीएम एम.के. स्टालिन को दिल्ली सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा कराया था।
वहीं, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय मानसा ने दिल्ली सरकार द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर बनाए जा रहे जीटीबी अस्पताल की नई इमारत का दौरा किया था। सीएम एम.के. स्टालिन ने चेन्नई में एक विश्व स्तरीय सरकारी माडल स्कूल स्थापित करने की बात कही थी, साथ ही केजरीवाल को तमिलनाडु आने का निमंत्रण भी दिया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें