फरीदाबाद: बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, धुएं में दम घुटने से 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

फरीदाबाद में एक बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। बैटरी बनाने वाली यह फैक्ट्री सेक्टर 35 के अनंगपुर में है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार आग जिस समय लगी उस फैक्ट्री में वर्कर्स काम कर रहे थे।
फरीदाबाद के अनंगपुर में एक सप्ताह पहले भी एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय दमकल विभाग की 15 गाड़ियों में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें