चेहरे पर मुंहासे के दाग, नहीं हो रहा था कहीं रिश्ता; तंग आकर लड़की ने कर ली खुदकुशी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बांदा में चेहरे पर मुंहासे के दाग होने से परेशान युवती ने घर में कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक चेहरे पर दाग होने की वजह से शादी आठ जगह से टूट चुकी थी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव निवासी रोशनी (25) पुत्र रामगुलाम यादव ने शनिवार को शाम कमरे के अंदर सीलिंग हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। मवेशी बाड़े से घर लौटी मां ने उसका शव फंदे पर शव लटकते देखा तो मुंह से चीख निकल गई। खबर पाकर कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपनी देखरेख में फंदे से शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई अनिल यादव ने बताया कि रोशनी के चेहरे पर मुंहासे के दाग होने की वजह से आठ जगहों से रिश्ता टूट चुका था। एक माह पहले ही पड़ोसी गांव से कुछ लोग उसे देखने आए थे। चेहरे पर दाग होने की वजह से शादी तय नहीं हो सकी। शादी तय न होने से वह काफी परेशान रहती थी। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें