नहीं पसंद आया इस्लाम तो लुबना बन गई आरोही, हिंदू लड़के से रचाई शादी

Facebook
X
WhatsApp

बरेली में इंटरमीडिएट की मुस्लिम छात्रा को हिंदू लड़के से मोहब्बत हो गई. जिसके बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी करके लुबना से आरोही बन गई. वहीं अब छात्रा को उसके परिवार से जान का खतरा है. जिस वजह से उसने वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और पैरों में बिछिया पहने हुए ये लुबना है जो अब आरोही बन गई है. दरअसल, लुबना और बॉबी दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं. दोनों के घर आस पास में है. दोनों एक दूसरे से कई सालों से मोहब्बत करते है. 20 मई को दोपहर 3 बजे घर से निकल आए और फिर इन दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली।
लुबना अब आरोही बन गई है. लुबना का कहना है कि उसे इस्लाम धर्म पसंद नहीं है. वहां पर तीन तलाक और हलाला होता है, जिस वजह से उसने बुर्का और हिजाब को त्याग दिया. आरोही का कहना है कि उसकी जान को खतरा है. उसके परिवार वाले उसे और बॉबी को जान से मार देंगे. जिस वजह से उसने वीडियो वायरल करके पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वहीं आरोही और बॉबी की शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार का कहना है कि दोनों जब मेरे पास आए तो मैंने देखा कि दोनों बालिग और अपनी मर्जी से शादी की है. हमने आर्य समाज रीति रिवाजों से दोनों का विवाह करवा दिया है. पंडित जी का कहना है कि दोनों बच्चों के साथ-साथ मेरी जान को भी खतरा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें