पंजाब: भगवंत मान का अपने मंत्री पर बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार के आरोप के बाद किया बर्खास्त

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने ही मंत्री पर बड़ा एक्शन लिया है और पद से बर्खास्त कर दिया है. भगवंत मान ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया है।
अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद बर्खास्त कर दिया है.

विजय सिंगला पर क्या है आरोप?
भगवंत सरकार के मंत्री विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे. इसके बाद शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्रवाई के बाद कहा कि एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है. जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत मां के बेटे हैं और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं. एक पर्सेंट भ्रष्टाचार की भी कोई जगह नहीं है।

मंत्री को पद से हटाने वाले दूसरे सीएम
देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कार्यवाही की है. इससे पहले साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें