लखीमपुर में पिता को करंट लगता देख बचाने के लिए दौड़ा बेटा, दोनों ने गंवाई अपनी जान

Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर: संपूर्णनगर थाना क्षेत्र में एक किसान के खेत के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन के टूटकर गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। खेत के चारों तरफ लगी तार में करंट उतर जाने के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि गदनिया निवासी ओम प्रकाश का खेत में घर बना हुआ है। खेत के चारों तरफ तार लगाई गई थी। उस खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की तार टूटकर अचानक तारों के ऊपर गिर गई। जिससे खेत के चारों तरफ तार में करंट दौड़ गया। लेकिन खेत स्वामी को इसकी जानकारी नहीं थी।

बताया जा रहा है कि खेत स्वामी 70 वर्षीय ओम प्रकाश गुरुवार की सुबह उठने के बाद घर से शौच के लिए गए थे। जब उन्होंने तार को छुआ तो उसके अंदर दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। यह देख उसको बचाने के लिए उसका 35 वर्षीय बेटा दीप कुमार शुक्ला दौड़ पड़ा। बचाव के लिए बेटे ने अपने बाप को जैसे ही पकड़ा वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही दोनों बाप और बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

मृतक बाप बेटे को बचाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन कोई सफल नहीं हो सका। घटना केेेे बाद घर में कोहराम मच गया। पलिया तहसीलदार आशीष कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें