अमेठी में सास की मामूली बात से आहत होकर बहु ने उठाया ऐसा कदम, शादी के बाद नहीं हुआ था गौना

Facebook
X
WhatsApp

अमेठी। मुरादगंज गांव के निकट एक बाग में गुरुवार को विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला। शव उसके दुपटटे के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी से सास ने मोबाइल वापस ले लिया था। इससे छुब्ध होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है।

पूरे चंद्रिका मजरे खारा निवासी रामसेवक ने अपनी पुत्री कुस्मिता की शादी राजापट्टी मजरे टेढ़ई निवासी दर्शन पासी के बेटे सरवन कुमार के साथ बाल्यावस्था में ही कर दिया था। अभी उसका गौना नहीं हुआ था। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि विवाह के कुछ दिनों बाद बेटी के ससुरालीजन ने उसे एक एंड्राइड फोन उपहार में दिया था। मृतका के ससुर व पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।सुबह उसकी सास घर उससे मिलने आई थी। दोनों बातें कर रही थीं। फिर अचानक सास मोबाइल वापस लेकर चली गई। इससे आहत उसकी पुत्री ने फांसी पर लटक कर जान दे दी है। पिता का यह भी कहना है कि सास से मृतका का कोई विवाद भी नहीं हुआ था। महज मोबाइल वापस लेने की बात उसके हृदय में चुभ गई। इसी कारण उनकी पुत्री ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।फिलहाल पिता की ओर से आरोपों के बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि सास द्वारा मोबाइल ले लेने से छुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें