बहराइच में चार वर्षीय मासूम की निर्मम हत्‍या, घर के पीछे मिली सिर कटी लाश; खेलते समय गायब हुई थी बच्‍ची

Facebook
X
WhatsApp

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी चार वर्षीय बालिका रविवार की दोपहर में घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं कहीं मिली। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह मासूम बालिका की सिर कटी लाश घर के पीछे पड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा गांव निवासी प्राची (4) पुत्री मुकेश कुमार रविवार को घर के सामने खेल रही थी। खेलते समय मासूम दोपहर में तीन बजे अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह छह बजे के आस पास मासूम बालिका की सिर कटी लाश घर के पीछे पड़ी मिली। ग्रीमणों ने इसकी सूचना परिवावालों को दी। परिवार वाले रोते बिलखते घटनास्‍थल पर पहुंंचे।
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें