राष्ट्रपति आज शहर में मर्चेंट चेंबर के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा फिर गोरखपुर होंगे रवाना

Facebook
X
WhatsApp

परौंख के कार्यक्रम से वापस लौटे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शुक्रवार की शाम 5:30 बजे कैंट के सिविल एयरोड्रम पहुंचे। यहां से राष्ट्रपति का काफिला दस नंबर कैंटीन से सेवन एयरफोर्स अस्पताल होते हुए 5:48 बजे सर्किट हाउस पहुंचा।
सर्किट हाउस में रात्र विश्राम के बाद शनिवार की सुबह राष्ट्रपति मर्चेंट चेंबर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह चकेरी एयरफोर्स स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मर्चेंट चेंबर के 90 वर्ष होने पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है।राष्ट्रपति इसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कानपुर आए हैं।शनिवार की सुबह राष्ट्रपति की फ्लीट सर्किट हाउस से निकलकर मर्चेंट चेंबर पहुंचेगी।यहां राष्ट्रपति उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।मर्चेंट चेंबर में सुबह दस बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जो 11 बजे तक चलेगा।समारोह में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति 11:20 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां विशेष विमान से वह गोरखपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
राष्ट्रपति शहर आए तो पुलिस ने यातायात संचालन में विशेष ध्यान रखा गया।राष्ट्रपति की फ्लीट के लिए 10 मिनट का यातायात ही रोका गया और उनकी फ्लीट गुजरते ही यातायात तत्काल खोल दिया गया।शुक्रवार को राष्ट्रपति सिविल एयरोड्रम पहुंचे तो यहां से 10 नंबर कैंटीन होते हुए वह सेवन एयरफोर्स अस्पताल से आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचे।

इस दौरान लालबंगला से आने वाला यातायात महज दस मिनट के लिए रोका गया और फ्लीट गुजरते ही उसे पुन: शुरू करा दिया गया।फ्लीट जब सर्किट हाउस रोड पहुंची तो रिवर बैंक स्कूल से पहले यातायात रोक दिया गया जबकि सर्किट हाउस की ओर से जाजमऊ जाने वाले वाहनों को भी यहीं बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।जैसे ही राष्ट्रपति की फ्लीट सर्किट हाउस पहुंची, दोनों ओर का यातायात खोल दिया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें