किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान, कहा- मेरी हत्या की हो रही साजिश

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के मेरठ में किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी मेरे खिलाफ साजिश कर रही है। और मेरी हत्या कराना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का निचला नेतृत्व इस तरह की हरकतों में लगा है। कर्नाटक में साजिश के तहत हमला किया गया, जिसमें मेरी जान भी जा सकती थी।
बता दें कि राकेश टिकैत ने ये बड़ा बयान मेरठ में हुई एक पंचायत में दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। टिकैट ने कहा कि कर्नाटक में जो मेरे ऊपर हमला हुआ है मैंने अपना हाथ आगे कर दिया अगर हाथ आगे नहीं बढ़ता तो हमलावर मेरे सिर में वार करता। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि उन पर हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। कानून अपना काम करेगा।
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेता और किसान आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे राकेश टिकैत पर कुछ दिन पहले बेंगलुरु में हमला हुआ था। एक शख्स ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी थी। इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि जो मेरे साथ हुआ वह एक बीजेपी की साजिश थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें